राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित हुआ युवा वर्ग

खबर शेयर करें 👉


बेरीनाग। स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरक मंत्र “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति होने तक मत रुको” को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक है और आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण व राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तरुण महरा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में रत्नाकर पांडे, ममता पांडे, दीपिका मनराल, जिला प्रचारक गणेश, जिला संघचालक गोविंद खाती, जिला व्यवस्था प्रमुख जीवन पंत शामिल रहे। इसके अलावा इन्द्र धानिक, राहुल धारियाल, धीरज रौतेला, हिमांशु बोनाल, रितिक धानिक, मनीष रोतेला, निखिल पंत, मनोज कुमार, निक्कू शाह सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष पंत ने किया। आयोजन के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम, आत्मबल और सामाजिक दायित्व की भावना को सशक्त करने का संदेश दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119