मकर संक्रांति स्नान पर्व: हरिद्वार में 10 लाख श्रद्धालुओं की संभावना, ट्रैफिक प्लान लागू

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर वर्ष के पहले स्नान को लेकर धर्मनगरी हरिद्वार में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 14 जनवरी को आयोजित स्नान पर्व के दौरान करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने का अनुमान है। संभावित भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है।


स्नान पर्व की समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने निर्देश दिए हैं कि भारी वाहन नेशनल हाईवे पर ही रोके जाएंगे। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं से लदे वाहनों को सशर्त आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि स्नान पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा।
चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।


चंडी चौक पर यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में 4.2 डायवर्जन से वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी।
सामान्य यातायात को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होकर शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा।
टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग का प्रयोग किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


ऑटो-विक्रम संचालन पर भी नियंत्रण
स्नान पर्व के दौरान ऑटो और विक्रम के संचालन को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर देहरादून, ऋषिकेश और रायवाला की ओर से आने वाले ऑटो-विक्रमों को फोरलेन जयराम मोड़ तक ही आने की अनुमति होगी। वहीं ललतारौ पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


आठ जोन, 21 से अधिक सेक्टर
मकर संक्रांति स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को आठ जोन और 21 से अधिक सेक्टरों में विभाजित किया है। पूरा मेला क्षेत्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। मंगलवार को पुलिस बल को ड्यूटी को लेकर ब्रीफिंग दी जाएगी।
पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119