सर्राफा व्यवसाई के घर से चोरों ने 30 लाख रुपये से अधिक के सोने के जेवरात एवं लाखों की नगदी की चोरी
मोटाहल्दू । पारिवारिक कार्यक्रम में दिल्ली गए हल्दूचौड़ के प्रसिद्ध सर्राफा व्यवसाई की गैर मौजूदगी में घर में घुस कर चोरों ने 30 लाख रुपए से भी अधिक के सोने के जेवरात एवं साढ़े चार लाख रुपए नगदी चोरी कर ली। घटना के बाद से सुनार बदहवास हालत में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के नया बाजार में वर्मा ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाने वाले नितेश वर्मा गोपीपुरम में जय अरिहंत कॉलेज के समीप निवास करते हैं, गत रविवार को वह परिवार समेत दिल्ली में अपनी साली के घर में हो रहे आयोजन में शामिल होने गए थे, आज मंगलवार की दोपहर बाद जैसे ही वह घर लौटे तो मुख्य द्वार खोलने के बाद अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था, दो दिन के बीच चोरों ने घर में रखे लगभग तीन सौ ग्राम सोने के जेवरात एवं साढ़े चार लाख रुपए नगद चोरी कर लिए, चोरों ने घर का सारा सामान इधर-उधर फेंक कर तहस-नहस कर दिया है।
नितेश की पत्नी अभी दिल्ली में ही है, इसलिए चोरी गए सामान का ठीक प्रकार आकलन करना मुश्किल हो रहा है। नितेश के अनुसार साढ़े चार लाख रुपए नगद और दुकान का तीन सौ ग्राम सोना उन्होंने घर की अलमारी में रखा था जो कि चोरी चला गया है। घटना की सूचना के बाद मौके में पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फ़र्त्याल ने घटना की छानबीन एवं सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप शिखा अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है, जल्द ही मामले में अभियोग पंजीकृत कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा