बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बरेली में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। फेसबुक के माध्यम से दी गई धमकी में सिर तन से जुदा करने की बात कही गई है। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भडक़ उठे। उन्होंने बरेली के आंवला कोतवाली में एक शिकायती पत्र दिया है। इस शिकायती पत्र में कहा गया है कि सनातन धर्म के गुरु पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की फोटो लगाकर अशोभनीय तरह से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसमें सिर तन से जुदा का ऑडियो भी लगाया गया है। इस वीडियो से हिंदू लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज के संगठनों में काफी आक्रोश है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी


इसके चलते सैकड़ो की संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इक_ा होकर आंवला कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस अधिकारी से एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए आरोपी पर एक्शन की मांग की है। फिलहाल, कोतवाली पुलिस ने धमकी देने के आरोप में फैज रजा नाम के शख्स के खिलाफ 505(2) धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार


वहीं, इस पूरे मामले में हिंदूवादी संगठन के नेता ने कहा कि फैज रजा ने फेसबुक पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का फोटो लगाकर उनका सिर तन से जुदा करने और अशब्द लिखते हुए स्टेट्स लगाया है। इसमें सिर तन से जुदा का गाना भी शामिल है। उसकी पोस्ट पर कुछ और लोगों ने भी अभद्र टिप्पणी की है। इन सब हरकतों से माहौल खराब हो सकता है, इसलिए आरोपी पर सख्त एक्शन लिया जाए। गौरतलब है कि इससे पहले भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धमकी मिल चुकी है। ऐसे में उनके साथ सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्क है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119