तीन लड़कियों ने शराब नशे में जमकर हंगामा काटा -हाईवोल्टेज ड्रामा देखने के लिए लोगों की भीड़ से सड़क पर लगा जाम
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में तीन लड़कियों को शराब का ऐसा नशा चढ़ा कि उन्होंने जमकर हंगामा कर दिया। तीनों लड़कियां शराब के नशे में इतना चूर थी कि सड़क पर ही हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। हाईवोल्टेज ड्रामा देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हुई तो सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर काठगोदाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों लड़कियों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और जाम खुलवाया। जिसके बाद पुलिस ने नशे में हंगामा करने वाली तीनों लड़कियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए परिजनों को बुलाया और तीनों को उनके सुपुर्द किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाने से करीब एक किलोमीटर दूर गौलापार रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तीन लड़कियां शराब के नशे में धुत है और गौला बाईपास पर हंगामा कर रही है। बीच सड़क हंगामे की वजह से सड़क पर जाम लग गया है। जानकारी मिलते ही थाने से पुरुष कर्मियों के साथ महिला पुलिस कर्मियों भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह तीनों लड़कियों को सड़क से किनारे कर जाम खुलवाया गया। पुलिस तीनों को थाने ले आई। जहां उनके परिजनों को भी बुलाया गया। पूछताछ के दौरान नशे में धुत लड़कियों ने बताया कि वह बनभूलपुरा क्षेत्र की रहने वाली है। इधर काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि नशे में हंगामा करने वाली तीनों लड़कियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। मौके पर परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार