घर से मोबाइल व पर्स चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
हल्द्वानी। घर से मोबाइल व पर्स चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से चोरी किया हुआ मोबाइल व पर्स में रखे पांच सौ रुपए बरामद किए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार सुमित कुमार पुत्र हरकेश सिंह निवासी राजपुरा वार्ड नंबर-12 हल्द्वानी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि बीते 16 अक्टूबर को दोपहर ढाई बजे अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर घर से दो मोबाइल व पर्स चोरी कर ले गए है।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए और 6 दिन बाद पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को टनकपुर रोड गौला गेट ब्लॉक हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से चोरी किए गए दो मोबाइल व पर्स में रखे पांच सौ रुपए बरामद किए। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम मुकेश उर्फ चिकारा पुत्र विष्णु वर्मा निवासी ग्राम मैलानी पो. लखीमपुर खीरी थाना मैलानी यूपी हाल निवासी कटघरिया चौराहा एसबीआई के पास लामाचौड़ थाना मुखानी, अभिषेक पुत्र रामदास निवासी वार्ड नंबर-13 राजपुरा बताया। पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप