स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पुलिस ने स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिकों समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे स्मैक नानकमत्ता के सिद्धानवदिया से लाए थे।


एसओ उमेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात एसआई संजय कुमार, एसआई हरीश चंद्र, नवीन जोशी और नीरज नेगी प्रतापपुर क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक कच्चे रास्ते में फिसलकर गिर गई। तलाशी लेने पर तीनों के पास से स्मैक बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल

आरोपियों ने अपने नाम रोहित चंद पुत्र वीरेंद्र बहादुर चंद निवासी गड्ढा चौकी, कंचनपुर (नेपाल), श्रीश बोकाटी पुत्र भानदेव बोकाटी निवासी भीमदत्त नगरपालिका, जिला कंचनपुर (नेपाल) तथा दीप चंद पुत्र हिम्मत चंद निवासी चंद फार्म, बनबसा बताए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


पुलिस के अनुसार दीप चंद के पास से 3.89 ग्राम, श्रीश बोकाटी के पास से 2.39 ग्राम और रोहित चंद के पास से 2.83 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119