बनभूलपुरा हिंसा में शामिल तीन और उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा में शामिल तीन और उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक दंगे से जुड़े 92 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बीती 8 फरवरी को बनभूलपुरा स्थित मलिक का बगीचा में अवैध निर्माण ढहाने के बाद जमकर हिंसा हुई थी। उपद्रवियों ने केवल पुलिस, नगर निगम और मीडिया कर्मियों पर पथराव कर दिया बल्कि आगजनी कर सैकड़ों वाहनों को आग के हवाले कर दिया था और बनभूलपुरा थाने में भी आग लगा दी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : चोरी की बाइक नेपाल ले जाने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

मामले में पुलिस पांच महिला दंगाइयों समेत 92 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए उपद्रवियों में जहीर पुत्र मौ. खालिद निवासी लाइन नंबर 6 आजाद नगर बनभूलपुरा, मो. शाकिर उर्फ लाला पुत्र यामिन निवासी इंदिरानगर नाला वार्ड 29 बनभूलपुरा और दानिश खान पुत्र स्व. फैयाज खान निवासी लाल मस्जिद के सामने लाइन नंबर 18 बनभूलपुरा शामिल है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ज्योलीकोट में पीलिया का प्रकोप : सांसद अजय भट्ट ने पीड़ितों का जाना हाल -स्वच्छ पानी और अस्पताल के उच्चीकरण का दिया भरोसा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119