टीबी उन्मूलन के लिए गांव-गांव जागरूकता जरूरी : डॉक्टर

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल)। विश्व टीबी (क्षय रोग) दिवस के अवसर पर ग्राम पदमपुर देवलिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने रैली निकालकर टीबी, एचआईवी समेत अन्य संक्रामक बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया।


कार्यक्रम में सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज से पहुंचीं डॉक्टर प्रीता प्रिया और डॉक्टर अदिति अग्रवाल ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है, समय पर जांच और नियमित इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और सरकार द्वारा उपलब्ध मुफ्त इलाज का लाभ लें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


जागरूकता रैली में ग्राम प्रधान रमेश चंद जोशी, वार्ड सदस्या नेहा जोशी, कमला कबडवाल, युवक मंगल दल अध्यक्ष सौरभ कबडवाल, उपाध्यक्ष हिमांशु कांडपाल, गौरव कबडवाल, कमल कबडवाल, महेश चंद्र जोशी, शिवकुमार मंडल, हरिश्चंद्र डालाकोटी, भगवती कांडपाल और क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला दुर्गापाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को टीबी के प्रति सतर्क रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119