पिथौरागढ़ में पड़ोसियों ने पीट-पीटकर की हत्या, शव जंगल में छिपाया -24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिले के जौलजीबी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पड़ोसियों ने मिलकर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को जंगल में छिपा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम किमखोला निवासी कुन्दन सिंह रजवार की 22 मार्च की शाम पड़ोस में रहने वाली बसंती देवी, उसके पुत्र रमेश सिंह, जनक सिंह और प्रदीप सिंह ने लोहे की पाइप और लकड़ियों से बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने अगले दिन सुबह शव को घर से उठाकर झिपुखोला गधेरा के जंगल में ले जाकर पत्थरों और मिट्टी से छिपा दिया, ताकि घटना का पता न चल सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


23 मार्च को मृतक की पत्नी रेखा देवी की तहरीर पर कोतवाली जौलजीबी में मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से कुन्दन सिंह का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


पुलिस ने मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के साथ उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119