नैनीताल मार्ग में पलटी पर्यटकों की मिनी बस, कई घायल

खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी। रविवार देर शाम नैनीताल से घूमकर लौट रहे पर्यटकों की एक मिनी बस नैनीताल मार्ग पर पलट गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार कालाढूंगी–नैनीताल मार्ग पर प्रिया बैंड के पास मोदी नगर, गाजियाबाद निवासी पर्यटकों की मिनी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में चालक समेत कुल 17 पर्यटक सवार थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


घटना की सूचना मिलते ही कालाढूंगी प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, उप प्रभारी निरीक्षक पंकज जोशी सहित पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


बताया जा रहा है कि दुर्घटना में तीन पर्यटक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119