पर्यटकों और स्थानीय युवकों में हुई मारपीट

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। ब्लॉग बनाने के दौरान गाली-गलौज व अभद्रता कर रहे पर्यटकों को राहगीरों ने टोका तो हंगामा हो गया। इस बीच पर्यटकों व स्थानीय युवकों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। बुधवार को तीन पर्यटक लंघम हॉस्टल के समीप ब्लॉग बनाने के लिए वीडियो शूट कर रहे थे। इस दौरान उनकी ओर से गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा था। इस बीच स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को टोका। इस पर पर्यटक भड़क गए और मारपीट पर उतारू हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना पर चीता कांस्टेबल अमित गहलोत मौके पर पहुंचे और मामला शांत किया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि बीच राह झगड़ा करने पर खटीमा निवासी सूरज सिंह, आशु सामंत, गोमतीनगर लखनऊ निवासी मुकुल राजपूत और कैंची धाम निवासी बालम चंद्रा के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119