ज्योलीकोट में पर्यटकों की कार खाई गिरी, बाल-बाल बचे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल भ्रमण कर लौट रहे किच्छा के पर्यटकों की कार ज्योलीकोट के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने रेस्क्यू कर उपचार को हल्द्वानी भेजा। किच्छा (ऊधमसिंह नगर) निवासी राजेश चंद्र अपनी पत्नी, बेटे बहू और पोती के साथ घूमने नैनीताल आए हुए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-हवालबाग मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो -रेस्क्यू टीम ने चालक को सुरक्षित निकाला

मंगलवार शाम वह घर लौट रहे थे। इस बीच ज्योलीकोट क्षेत्र में नंबर वन बैंड से कुछ आगे अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट खाई में गिर गई। गनीमत रही कि कार पेड़ से टकराकर बीच खाई में रुक गई। राहगीरों की सूचना पर ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने करीब एक घंटे रेस्क्यू के बाद पांचों कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। चौकी इंचार्ज मौर्य ने बताया कि सभी सवारों को मामूली चोट आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119