बिना अनुमति रैली निकाल मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने में 150 लोगों पर केस

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। अंसल ग्रीन वैली सोसायटी और आसपास के क्षेत्र में बाइकों पर इकट्ठा होकर रैली निकालने और पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने के आरोपियों पर राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लोगों पर कैबिनेट मंत्री जोशी और पार्षद संजय नौटियाल के खिलाफ नारेबाजी करने का आरोप है। राजपुर थाने में उपनिरीक्षक बलबीर सिंह की ओर से केस दर्ज किया गया है। पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि अंसल ग्रीन वैली सोसायटी में बिना अनुमति रैली निकाली जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो 70-80 मोटरसाइकिल और स्कूटर पर करीब 150 लोग सवार थे। इनमें से कुछ लोग रोड पर खड़े होकर रैली को संबोधित कर रहे थे। सोसायटी निवासी प्रवीण भारद्वाज रैली का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस ने उनसे रैली निकालने की अनुमति मांगी। आरोप है कि वह अनुमति दिखाने में असमर्थ रहे। जब रैली को रोकने का प्रयास किया गया, तो भीड़ ने मानने से इनकार कर दिया और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगी। आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों से भी भीड़ धक्का मुक्की की। भीड़ की पुलिस ने फोटो और वीडियो ग्राफी कराई है। जिससे आरोपियों की पहचान की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल

फिलहाल प्रवीण भारद्वाज, हर्ष रावत, आयुष थापा, दिनेश सजवाण, पारस, सागर गुरुंग को नामजद करते हुए करीब 150 अज्ञात आरोपियों पर बीएनएस की धारा 189(2), 121, और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक सुमेर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति रैली निकालने और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119