भीमताल–रानीबाग मार्ग पर 3 से 15 दिसंबर तक यातायात प्रतिबंध

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। राज्य मार्ग संख्या 10 पर भीमताल प्रभाग के किलोमीटर 13, 14 और 15 (बोहराकून के पास) डामरीकरण कार्य के चलते 3 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

मार्ग बंद रहने के दौरान भीमताल और रानीबाग के बीच यातायात पूरी तरह रोक दिया जाएगा। कार्य अवधि में असुविधा से बचने हेतु भीमताल से हल्द्वानी तथा हल्द्वानी से भीमताल जाने वाले यात्री और वाहन चालक भवाली–ज्योलिकोट मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों, वाहन स्वामियों, चालकों और पर्यटकों से सहयोग की अपील की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119