शादी समारोह के दौरान होटल में महिला का लाखों का हार चोरी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र स्थित एक होटल में चल रहे शादी समारोह के दौरान महिला का लाखों रुपये कीमत का सोने का हार चोरी हो गया। घटना बीते 24 नवंबर की रात हुई, जिसकी शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध

इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि खुड़बुड़ा मोहल्ला, निकट रामप्यारी स्कूल, हाल निवासी लता रस्तोगी पत्नी राकेश रस्तोगी ने तहरीर देते हुए बताया कि वह 24 नवंबर की रात रिश्तेदारी के शादी समारोह में सहारनपुर रोड स्थित होटल ले अमृतम में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने 32 ग्राम वजन का रानी हार पहना हुआ था। रात करीब तीन बजे उन्होंने हार उतारकर पर्स में मौजूद एक छोटे पर्स के अंदर रख दिया। उस समय आसपास 12-15 लोग मौजूद थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग

शादी की विदाई के दौरान किसी काम में व्यस्त होने की वजह से लता ने कुछ देर के लिए पर्स किनारे रखा। बाद में जब पर्स देखा तो उसमें रखा रानी हार गायब था। काफी तलाश के बावजूद हार नहीं मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119