हल्द्वानी में टैक्सी-मैक्सी चालकों का चक्का जाम टला -प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन वापस

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। टैक्सी-मैक्सी वाहन चालकों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को प्रशासन और टैक्सी-मैक्सी महासंघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। यह बैठक आयुक्त कुमाऊं एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित की गई।


बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. गुरदेव सिंह तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वी.के. सिंह मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

अधिकारियों ने टैक्सी-मैक्सी महासंघ के पदाधिकारियों से संवाद कर एटीएस के माध्यम से वाहनों की फिटनेस किए जाने के विरोध में 4 फरवरी से प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन को वापस लेने का आग्रह किया।


अधिकारियों ने महासंघ को अवगत कराया कि पर्वतीय जनपदों में परिवहन कार्यालयों में पूर्व की भांति वाहनों की फिटनेस किए जाने को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार से पत्राचार किया गया है। साथ ही भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही इस संबंध में अनुमति मिलने की संभावना है, जिसके बाद वाहनों की फिटनेस पुनः परिवहन कार्यालयों में ही की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे


प्रशासन के आश्वासन के बाद टैक्सी-मैक्सी महासंघ ने प्रस्तावित आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया। बैठक में टैक्सी-मैक्सी महासंघ के उपाध्यक्ष भारत भूषण, टैक्सी यूनियन काठगोदाम के अध्यक्ष प्रशांत कुमार नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज भट्ट, हल्द्वानी टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष करतार सिंह, उप सचिव बालकृष्ण भट्ट, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर अधिकारी, रंजीत नेगी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119