छह और बारातियों की जान जोखिम में डालने वाले नशेड़ी चालक को ट्रैफिक पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। देवेन्द्र पींचा,एसएपी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों व यातायात निरीक्षक,इंटरसेप्टर प्रभारी को ड्रिक एंड ड्राइव अभियान चलाकर लापरवाह चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

जिस क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता,इंटरसेप्टर प्रभारी  सुमित पाण्डे द्वारा मय पुलिस टीम कानि0 ललित बिष्ट,कानि0  हेमन्त धपोला के टैक्सी स्टैण्ड तिराहे के पास चेकिंग की जा रही थी,इस दौरान एक वाहन स्कॉर्पियों यूके02-4414 का चालक मनीष निवासी कौसानी नशे में बिना डीएल वाहन चलाता हुआ पाया गया,जिसकों मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वाहन में चालक सहित कुल 07 बाराती सवार थे,बारात कौसानी से अल्मोड़ा आयी थी। इसके अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस द्वारा 19 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119