uttarakhand-भीमताल बाईपास पर दर्दनाक हादसा : नाले के तेज बहाव में बहकर तीन साल की बच्ची की मौत

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। भीमताल बाईपास पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को बहता देख परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वे उसे बचा नहीं सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के साथ बच्ची की तलाश शुरू की। पानी का बहाव तेज होने के कारण बच्ची करीब आधा किलोमीटर दूर झील किनारे बोट स्टैंड के पास मिली। पुलिस और स्थानीय लोग बच्ची को अचेत अवस्था में भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

मृतका की पहचान पल्लवी (3) पुत्री भुवन कुमार, निवासी बाईपास भीमताल के रूप में हुई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र ने बताया कि करीब 11:30 बजे स्थानीय लोग और भीमताल पुलिस बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची को सीपीआर और आवश्यक इंजेक्शन के जरिए बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं मिली। इसके बाद चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

मासूम की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119