uttarakhand-प्रेमनगर में बरसाती बहाव में बही कार, युवक समेत दो की मौत

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात तेज बरसाती बहाव के बीच एक कार अनियंत्रित होकर पानी में बह गई। हादसे के समय कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और अंधेरे व तेज बहाव के बीच रातभर सर्च अभियान चलाया। हादसे में युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती घायल अवस्था में बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

हादसा थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास हुआ। पुलिस को देर रात सूचना मिली कि तेज बरसाती बहाव में एक कार बह गई है। सूचना के बाद डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

कार में जयपुर, राजस्थान निवासी अक्षय (20) पुत्र मुकेश और दो युवतियां सवार थीं। एसडीआरएफ जवानों ने तेज बहाव और अंधेरे के बीच सर्च अभियान शुरू किया। काफी तलाश के बाद घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा घायल अवस्था में मिली। जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

इसके बाद भी एसडीआरएफ का अभियान जारी रहा। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अक्षय और दूसरी युवती का शव बरामद कर लिया। दोनों शव पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

तेज बहाव और खराब मौसम के बावजूद एसडीआरएफ के जवान पूरी रात राहत एवं बचाव अभियान में जुटे रहे। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119