मां पूर्णागिरी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर फटने से दर्दनाक हादसा-

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर: मां पूर्णागिरी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रॉली के डाले पर बैठा एक किशोर सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिला के नवलपुर गांव से श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे थे। शुक्रवार को रुद्रपुर के मेलाघाट रोड पर झनकईया के पास अचानक ट्रॉली का टायर फट गया, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। इस दौरान ट्रॉली के डाले में बैठा 16 वर्षीय साजन पुत्र बिवलेश निवासी नवलपुर, शाहजहांपुर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. गुंजन ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया गया कि चिकित्सकों के समझाने के बावजूद परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए और बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को लेकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


देवेंद्र गौरव ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें राहगीरों के माध्यम से मिली। मृतक के परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही शव लेकर चले गए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119