सीबीसीआईडी महिलाकर्मी के पति पर ठेकेदार से मारपीट और बकाया भुगतान न देने का मुकदमा

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। बेतालघाट निवासी एक ठेकेदार के साथ मारपीट करने और निर्माण कार्य का बकाया भुगतान न देने के आरोप में सीबीसीआईडी में तैनात एक महिला कर्मी के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


बेतालघाट निवासी ठेकेदार दिगंबर मेहरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सीबीसीआईडी में तैनात एक महिला सिपाही और उसके पति के कहने पर पिछले वर्ष टीपीनगर क्षेत्र में उनके मकान का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने पर कुल लागत 42 लाख 60 हजार रुपये आई। आरोप है कि भवन स्वामी द्वारा 23 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया, लेकिन अभी भी 19 लाख 60 हजार रुपये का भुगतान बाकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


ठेकेदार का आरोप है कि जब भी वह बकाया राशि मांगता, तो महिला सिपाही और उसका पति टालमटोल करते रहे और विरोध करने पर धमकाने लगे।
आरोप है कि कुछ दिन पहले मामले को लेकर महिला कर्मी के पति राकेश को कोतवाली बुलाया गया था, जहां उन्होंने एसएसआई के सामने ही ठेकेदार को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद ठेकेदार ने एसएसपी से शिकायत की।
एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119