रसोई गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं -20% आपूर्ति कम होने से बढ़ा बैकलॉग

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देहरादून में रसोई गैस की कथित किल्लत को लेकर तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं से घबराने की अपील की है। कंपनियों का कहना है कि गैस की कोई गंभीर कमी नहीं है और लोगों को रात में एजेंसियों के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता नियमित रूप से गैस बुक कराएं, सिलेंडर की होम डिलीवरी की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम पहुंचे Indian Oil Corporation (आईओसी) के सहायक प्रबंधक राकेश सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में रोजाना करीब 50 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति होती थी, लेकिन वर्तमान में इसमें लगभग 20 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि कई उपभोक्ता घबराकर कोटा खत्म होने की आशंका में एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं, जिससे बैकलॉग बढ़ रहा है।


उधर, प्रमुख सचिव खाद्य एल. फैनई ने सभी जिलाधिकारियों और जिला पूर्ति अधिकारियों को गैस एजेंसियों व गोदामों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


फोन व्यस्त हो तो इन विकल्पों से करें बुकिंग
आईओसी उपभोक्ताओं के लिए गैस बुकिंग के कई वैकल्पिक माध्यम उपलब्ध हैं। यदि सामान्य नंबर व्यस्त आएं तो इन तरीकों से भी बुकिंग की जा सकती है—

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


WhatsApp बुकिंग: 7588888824
मिस्ड कॉल: 8454955555
SMS/IVRS बुकिंग: 7718955555
डिजिटल माध्यम: IndianOil ONE ऐप, कंपनी के पोर्टल या Paytm/PhonePe (BBPS) के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है।


अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस की अनावश्यक एडवांस बुकिंग से बचें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119