अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी -दो युवकों की मौत, दो गंभीर

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जनपद के देघाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिन्तोली में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही थाना देघाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देघाट पहुंचाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


मृतकों की पहचान दर्शन सिंह (24) पुत्र छोदाण सिंह और चन्दन सिंह (24) पुत्र प्रेम सिंह, दोनों निवासी ग्राम चिन्तोली के रूप में हुई है।


वहीं घायलों में गोपाल सिंह (24) पुत्र गब्बर सिंह और नरेन्द्र सिंह (18) पुत्र दीवान सिंह शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119