नवरात्र की एकादशी पर जागेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब -दिनभर लगी रही श्रद्धालुओं की कतार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। चैत्र नवरात्र की एकादशी पर जागेश्वर धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं और देर शाम तक पूजा-अर्चना का सिलसिला लगातार जारी रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


श्रद्धालुओं ने जागेश्वर मंदिर के साथ ही हनुमान, नवग्रह, पुष्टि देवी, महामृत्युंजय, केदारनाथ, बटुक भैरव, चंडीका और कुबेर मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। इस दौरान कई भक्तों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन भी दिनभर व्यवस्थाओं में जुटा रहा, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119