रिसोर्ट के स्विमिंग पूल में दर्दनाक हादसा : 4 साल की मासूम की डूबने से मौत -सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

खबर शेयर करें 👉

रामनगर के सांवाल्दें क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। रिसोर्ट के स्विमिंग पूल में नहाते समय 4 वर्षीय मासूम बच्ची की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना के बाद रिसोर्ट प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी सीताराम जांगिड़ अपने परिवार के साथ रामनगर घूमने आए हुए थे और सांवाल्दें स्थित एक रिसोर्ट में ठहरे थे। बताया जा रहा है कि उनकी 4 वर्षीय बेटी मनस्वी अपने भाई के साथ रिसोर्ट के स्विमिंग पूल में नहा रही थी। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

परिजनों के मुताबिक हादसे के समय माता-पिता पूल से करीब 100 मीटर की दूरी पर मौजूद थे। बच्ची के डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे तुरंत पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. हिमांशु ने बताया कि बच्ची को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार परिजनों ने बताया कि बच्ची स्विमिंग पूल में नहाते समय डूब गई थी।

घटना के बाद अस्पताल में परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि रिसोर्ट के स्विमिंग पूल के पास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर पूल के आसपास लाइफगार्ड, सुरक्षा कर्मी या चेतावनी संबंधी व्यवस्थाएं क्यों नहीं की गई थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और रिसोर्ट प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119