उत्तराखंड…25 दिन की कड़ी मेहनत रंग लाई : लोहाघाट पुलिस ने ढूंढ निकाले 5 लाख के दो मंगलसूत्र
चंपावत। थाना लोहाघाट पुलिस ने मुस्तैदी और तत्परता का परिचय देते हुए करीब पांच लाख रुपये मूल्य के दो गुम मंगलसूत्र बरामद कर महिला को सकुशल वापस सौंप दिए। जेवर वापस मिलने पर महिला और उनके परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी जगदीश्वरी पाण्डेय ग्राम कनेड़ी, लोहाघाट में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। समारोह से लौटते समय उनके दो सोने के मंगलसूत्र कहीं गुम हो गए। इस संबंध में 3 मई को थाना लोहाघाट में सूचना दी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशन में थाना लोहाघाट पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की गहन पड़ताल की, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और लगातार सुरागरसी करते हुए तलाश अभियान चलाया।
करीब 25 दिन की लगातार मेहनत के बाद पुलिस टीम ने दोनों मंगलसूत्र सकुशल बरामद कर महिला को सुपुर्द कर दिए। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा