UKnews…लिफ्ट मांगकर रची चाल, भरोसा जीत स्कूटी लेकर फरार हुआ शातिर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में भरोसे का फायदा उठाकर वाहन चोरी करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले स्कूटी सवार से लिफ्ट मांगी, फिर बातचीत के दौरान उसका विश्वास जीतकर स्कूटी अपने कब्जे में ले ली और बहन से मिलने का बहाना बनाकर वाहन समेत फरार हो गया।

करायल चतुरसिंह निवासी जगत सिंह पुत्र शेर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मई को वह किसी काम से बाजार गए थे। वापस लौटते समय मंडी वाइन शॉप के पास एक युवक मिला, जिसने उनसे कुछ दूरी तक छोड़ने का अनुरोध किया। रास्ते में बातचीत के दौरान युवक ने स्कूटी चलाने की इच्छा जताई। भरोसा करते हुए जगत सिंह ने उसे स्कूटी चलाने दी और स्वयं पीछे बैठ गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

दोनों टीपी नगर चौराहे तक पहुंचे, जहां युवक ने स्कूटी रोककर कहा कि वह पास में अपनी बहन से मिलकर कुछ ही देर में वापस आ जाएगा। युवक की बात पर विश्वास कर जगत सिंह स्कूटी से उतर गए, लेकिन आरोपी स्कूटी लेकर वहां से चला गया और फिर लौटकर नहीं आया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

काफी देर तक इंतजार करने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल विजय कुमार मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119