uttarakhand-गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रामनगर/नैनीताल। ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोली मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को कोतवाली रामनगर में डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए लोगों को गोली मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ का प्रयास किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेन्द्र पुत्र बलवान सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी मालधन नंबर-7, शिव मंदिर, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

अवैध हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 268/2026, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज अधिकारी और कांस्टेबल विजेन्द्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119