अल्मोड़ा : बसोली के पास दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बारातियों की कार -11 माह के मासूम समेत तीन की मौत

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। सोमेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बसौली में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ताकुला ब्लॉक के झिझाड़ गांव में आई बारात की कार वापस दिल्ली लौटते समय अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 11 माह के मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, बुधवार को ताकुला ब्लॉक के झिझाड़ गांव निवासी हरीश राम की बेटी की शादी थी। बारात दिल्ली के उत्तम नगर से आई थी, जिसमें शामिल अधिकांश लोग मूल रूप से ईसलना गांव (ताकुला) के निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली में रह रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


गुरुवार को शादी समारोह संपन्न होने के बाद बाराती दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसी दौरान बसोली से करीब दो किलोमीटर दूर चुराड़ी बैंड के पास कार (DL 9CBH 8402) चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में सवार सात लोगों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जिनमें— मंजू देवी (44 वर्ष), पत्नी गोपाल राम, निवासी कांडे ताकुला, दिनेश राम (50 वर्ष), पुत्र तिल राम, निवासी झिझाड़ ताकुला, रिहान (11 माह) पुत्र महेश राम, निवासी थपनिया ताकुला को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में जया (23 वर्ष), गोपाल राम, संजय, महेश और अर्जुन (निवासी फतेहपुर बेरी, साउथ दिल्ली) का उपचार जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


बताया जा रहा है कि मृतक सभी लोग मूल रूप से ताकुला क्षेत्र के निवासी थे और लंबे समय से दिल्ली में रह रहे थे। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119