16 नशीले इंजेक्शन के साथ बाइक सवार गिरफ्तार -एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

किच्छा। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक सवार युवक को 16 नशीले अंग्रेजी दवाइयों के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


विगत दिवस पुलिस टीम पुराना बरेली रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शहर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर युवक ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाइक समेत पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


तलाशी के दौरान युवक के पास से नशे में इस्तेमाल होने वाले 16 अंग्रेजी दवाइयों के इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी इनके संबंध में कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम सुमित कश्यप पुत्र सोहन लाल, निवासी हाथी खाना मोहल्ला, वार्ड 17 किच्छा बताया। उसने बताया कि वह ये इंजेक्शन बहेड़ी से खरीदकर लाया था।


एसआई मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


👉 पुलिस टीम में शामिल रहे:
एसआई मनोज कुमार सिंह
कांस्टेबल बृजमोहन सिंह
कांस्टेबल देवराज सिंह
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119