नंदा गौरा योजना : 33 हजार से अधिक बालिकाओं को 145 करोड़ से ज्यादा की सहायता राशि जारी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य की 33,251 बालिकाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से एक अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपये की धनराशि हस्तांतरित की।


मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी के बीच भेदभाव समाप्त करने और कन्या जन्म को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं उत्तीर्ण करने पर उच्च शिक्षा के लिए 51 हजार रुपये की सहायता दी जाती है।
उन्होंने बताया कि अब तक योजना के तहत 3,77,784 बालिकाओं को कुल 11 अरब 68 करोड़ 49 लाख रुपये की धनराशि वितरित की जा चुकी है। साथ ही, प्रदेश सरकार महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके सशक्तिकरण की दिशा में भी कार्य कर रही है, जिससे कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव आया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदा गौरा योजना कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन और लैंगिक असमानता दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके अलावा, लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि इस वर्ष लाभान्वित होने वाली 33,251 बालिकाओं में 5,913 नवजात हैं, जबकि 27,338 बालिकाओं को 12वीं उत्तीर्ण करने पर सहायता राशि दी गई है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सचिव चंद्रेश कुमार, विभागीय निदेशक बंशीलाल राणा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119