भवाली–कैंचीधाम मार्ग पर दर्दनाक हादसा -कार खाई में गिरी, दो महिलाओं समेत एक किशोरी की मौत, कई घायल
नैनीताल। उत्तराखण्ड के भवाली–कैंचीधाम मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो-एन कार क्रैश बैरियर तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं समेत एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में 7 से 8 लोग सवार थे। सभी यात्री बरेली (उत्तर प्रदेश) के निवासी बताए जा रहे हैं और सुबह करीब 9:30 बजे पहाड़ी क्षेत्र की ओर जा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस, दमकल विभाग, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया है।
कोतवाल भवाली ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद