कनखल में अवैध तमंचे व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में पुलिस ने देर रात एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

मंगलवार देर रात शनिदेव चौक, जगजीतपुर निवासी आशीष कश्यप पुत्र बाबूराम ने जगजीतपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसके मकान में किराये पर रह रहा गोपाल गोस्वामी उसके साथ मारपीट कर तमंचा लेकर फरार हो गया है और किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने शनिदेव चौक से मातृसदन रोड की ओर जाते समय गोपाल बस्ती की तरफ बढ़ रहे आरोपी को दबोच लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल गोस्वामी निवासी ग्राम तुगलपुर, थाना खानपुर, हाल निवासी शनिदेव चौक, जगजीतपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119