राष्ट्रीय जूजित्सु चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के चार खिलाड़ी चयनित

खबर शेयर करें 👉


अल्मोड़ा। जूजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 20 से 23 दिसंबर तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हल्द्वानी में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर जूजित्सु चैंपियनशिप–2025 में अल्मोड़ा जनपद के चार होनहार खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड राज्य टीम के लिए हुआ है।

वरिष्ठ जूजित्सु कोच एवं उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के उपसचिव यशपाल भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड राज्य जूजित्सु चैंपियनशिप में स्वर्ण एवं रजत पदक जीतने वाले अल्मोड़ा नेशनल कराटे एकेडमी के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

चयनित खिलाड़ियों में माही बिष्ट, रजनी नेगी, चांदनी तथा योगेश सिजवाली शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी विभिन्न भारवर्गों में जूजित्सु खेल की नेवाज़ा एवं फाइटिंग स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयन पर जूजित्सु इंडिया के निदेशक (प्रशासन) एवं एशियन कोच सतीश जोशी, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, स्थानीय विधायक मनोज तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, विश्व पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, राष्ट्रीय रेफरी निलेश जोशी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल खोलिया, खेल विभाग के कोच कुंदन सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या पूनम जोशी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, सहित अभिभावकों व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119