दुखद…सेना में तैनात रानीखेत निवासी सिपाही की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर में तैनात सेना के सिपाही की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना है। आधिकारिक सैन्य सूत्रों ने मामले की पुष्टि नहीं की है। इधर परिजनों को भी सिर्फ गोली लगने की सूचन मिली है। सिपाही चार साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह 18 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे।
सूत्रों के अनुसार दोपहर के समय सेना की 18 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात सिपाही मनीष बिष्ट के सिर पर गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर जब अन्य साथी मौके पर पहुंचे, तो देखा कि मनीष ख़ून से लथपथ पड़ा है। इसके बाद घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद सैन्य चिकित्सक मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। सैन्य अधिकारियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
मूल रूप से द्वाराहाट के कफड़ा गांव निवासी स्व. पूरन सिंह बिष्ट के 23 वर्षीय बेटे मनीष बिष्ट सेना में थे। शनिवार को ही परिवार को उनकी संदिग्ध परस्थितिथियों में गोली लगने से मौत होने की सूचना मिली थी। वह डेढ़ महीने पहले लौटे थे मनीष सिपाही मनीष बेहरुटे बालाकोट मेंढर में तैनात थे। उनके बड़े भाई दीपक बिष्ट ने बताया कि डेढ़ महीने पहले ही मनीष एक महीने की छुट्टी काटकर गए थे। बताया कि वह कोरोनाकाल के दौरान वह कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। बेटे को गोली लगने की सूचना के बाद मां हेमा देवी बेसुध है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
भारत प्राइवेसी कॉन्फ्रेंस 2026 में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल ने उठाया छात्र डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा का मुद्दा