उत्तराखंड…लमगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा -खाई में गिरी कार, कांग्रेस जिला सचिव समेत 4 की मौत, दो घायल एयरलिफ्ट
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र में आज सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांग्रेस के जिला सचिव समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, लमगड़ा क्षेत्र के ग्राम बलिया-बैगनिया रोड पर अल्टो कार (संख्या UK-04-Z-5819) अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक पुलिस टीम और रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लमगड़ा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गोपाल सिंह पुत्र खीम सिंह और सचिन पुत्र राजेंद्र को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। दोनों को एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी भेजा गया है।
चिकित्सकों ने दुर्घटना में चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
- राजेन्द्र सिंह बिलवाल (40 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा — कांग्रेस जिला सचिव।
- जगदीश सिंह (35 वर्ष) पुत्र लछम सिंह, निवासी ग्राम बलिया।
- लछम सिंह (56 वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम बलिया।
- पान सिंह (55 वर्ष) पुत्र विशन सिंह, निवासी ग्राम बलिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग ग्राम विशौद बैगनिया से अपने गांव बलिया लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा