दुःखद -गोद से छिटककर सड़क पर गिरी ढाई माह की मासूम -अस्पताल में मौत, मां आईसीयू में भर्ती

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ढाई माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपनी मां की गोद से ऑटो में सफर के दौरान छिटककर सड़क पर गिर गई थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मां सदमे से बेहोश हो गई, जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के रावत नगर द्वितीय निवासी भारतीय सेना में तैनात विक्रम सिंह बिष्ट की पत्नी सुमन बिष्ट अपनी ढाई माह की बेटी गौरी को दिखाने के लिए हल्द्वानी अस्पताल जा रही थीं। सुबह करीब 10:30 बजे उनके ससुर उन्हें लालकुआं तक छोड़ने आए थे। बताया जा रहा है कि सुमन अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही भूल गई थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास ऑटो से सफर कर रही थीं, तभी अचानक उनकी गोद से बच्ची छिटककर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद ऑटो चालक और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्ची को उठाकर बृजलाल चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया। इस दौरान सदमे के कारण महिला भी बेहोश हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


अस्पताल में दोनों को भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान मासूम गौरी ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।


सूत्रों के अनुसार बच्ची के पिता विक्रम सिंह बिष्ट भारतीय सेना में श्रीनगर में तैनात हैं। उन्हें फिलहाल सूचना दी गई है कि उनकी बच्ची आईसीयू में भर्ती है। सूचना मिलते ही वह श्रीनगर से घर के लिए रवाना हो गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


बताया जा रहा है कि दंपति की एक और चार वर्षीय बेटी काव्या है, जो एक्स्पोनेंशियल स्कूल में एलकेजी की छात्रा है। वहीं बच्ची की मां सुमन बिष्ट का ब्रजलाल चिकित्सालय के आईसीयू में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119