वीडियो कॉल पर प्रेमिका संग पति पकड़ा -विरोध करने पर पत्नी को बेरहमी से पीटा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के रामपुर रोड क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


जानकारी के अनुसार रामपुर रोड निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 अप्रैल को उसने अपने पति को नग्न अवस्था में किसी दूसरी महिला से वीडियो कॉल पर बात करते हुए पकड़ लिया। इस पर उसने पति का विरोध करते हुए कहा कि शादीशुदा होने के बावजूद वह दूसरी महिला से इस तरह बात क्यों कर रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


महिला के विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद पति ने शराब पीकर पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, पास में रखी लकड़ी की कुर्सी से भी उस पर हमला कर दिया, जिससे महिला घायल हो गई और उसे अस्पताल में उपचार कराना पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119