बारात देखने छज्जे पर चढ़े लोग -भरभराकर गिरा छज्जा, चार साल की बच्ची समेत छह घायल

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। कालाढूंगी क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बारात देखने के लिए छज्जे पर खड़े लोगों के नीचे अचानक जर्जर छज्जा भरभराकर गिर गया, जिससे चार साल की बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार घटना कालाढूंगी के वार्ड नंबर तीन की है। यहां एक घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था और बारात के स्वागत की तैयारियां की जा रही थीं। बारात देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आसपास के घरों की छतों और छज्जों पर चढ़ गए थे। इसी दौरान शाम करीब पौने नौ बजे एक मकान का छज्जा अचानक गिर गया, जिससे उस पर खड़े लोग नीचे आ गिरे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


हादसे में रेशमा (35), आसमा (30), सकीना (21), सवीना (36), लाईबा नूर (4) और आदिल घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा


पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में छज्जे की जर्जर हालत हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119