101 दरोगाओं और 221 आरक्षियों के अंतर्जनपदीय तबादले -पहाड़ में सालों से नौकरी कर रहे पुलिस कर्मियों को किया मैदान में ट्रांसफर
नैनीताल । पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने 101 दरोगाओं और 221 आरक्षियों (कांस्टेबलों) के अंतर्जनपदीय तबादले किए गए हैं।
यह स्थानांतरण प्रदेश पुलिस मुख्यालय देहरादून से जारी नीति के अनुरूप और जनपदों में निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण करने के आधार पर किया गया है।
आईजी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि पहाड़ में सालों से नौकरी कर रहे पुलिस कर्मियों को मैदान में ट्रांसफर किया गया है। ऐसे उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस 40 हैं। अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस-31, अपर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस के तीन मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस- 30, मुख्य आरक्षी सशस्त्र 9, आरक्षी नागरिक पुलिस 118 भेजे गए हैं।
मैदान से पहाड उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस 61, अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस 25, अपर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस छह, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस- 35, मुख्य आरक्षी स0पु0- 9, आरक्षी नागरिक पुलिस 103 स्थानांतरित किए गए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद
uttarakhand-खस्ताहाल सड़क ने छीनी बहन की जिंदगी, राखी बांधने निकली अनामिका की मौत
uttarakhand-ओवरटेक के दौरान पलटा ऑटो, बीकॉम छात्रा की मौत -अज्ञात चालक पर मुकदमा