दुःखद ! पिता को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स लेकर जा रही युवती की कार पेड़ से टकराई, पिता की मौत-पुत्री घायल
हल्द्वानी। पिता को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स लेकर जा रही युवती की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में पिता और पुत्री दोनों घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मोहिनी कॉलोनी कठघरिया थाना मुखानी हल्द्वानी निवासी दिवाकर सिंह बिष्ट (65) का स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा था। इसी को लेकर गुरुवार सुबह उनकी पुत्री अदिति बिष्ट (32) पिता को उपचार के लिए कार से ऋषिकेश एम्स ले जा रही थी। हल्द्वानी रोड पर ग्राम नमूना के पास अचानक से अदिति से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस घटना में अदिति एवं उनके बीमार पिता को गंभीर चोट आई।
सूचना पर पहुंची बरहैनी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी बाजपुर लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हल्द्वानी ले जाया गया। एसटीएच हल्द्वानी में उपचार के दौरान दिवाकर सिंह बिष्ट की मौत हो गई। अदिति का उपचार जारी है। दिवाकर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई