अटल स्मृति व्याख्यान माला–2025 में अटल जी के विचारों को किया नमन
गंगोलीहाट। विधानसभा गंगोलीहाट के त्रिपुरा देवी बूथ में विधायक फकीर राम टम्टा जी के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर ‘अटल स्मृति व्याख्यान माला–2025’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री फकीर राम टम्टा जी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए प्रेरक उद्बोधन दिया।
विधायक टम्टा ने कहा कि अटल जी का जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके विचार आज भी युवाओं और जनप्रतिनिधियों के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम में जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक श्री इन्द्र सिंह धानिक जी, नगर मंडल अध्यक्ष बेरीनाग श्री त्रिलोक खाती जी, मंडल महामंत्री गणेश उपाध्याय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की, नगर मंडल अध्यक्ष गंगोलीहाट श्री संजेश मेहता जी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगवान डोबाल जी, गणाई मंडल अध्यक्ष कैलाश पंत जी, जिला मंत्री एवं गणाई मंडल प्रभारी श्री रमेश बोरा जी, गंगोलीहाट प्रभारी श्री जगदीश मेहता जी, जिला अध्यक्ष अनु मोर्चा श्री भूपाल आर्या जी, ग्रामीण मंडल प्रभारी दिनेश धानिक, मंडल महामंत्री देवराज रोतेला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके साथ ही राकेश पाठक, पुष्कर बिष्ट, भगवान बिष्ट, जीवन पाठक, पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, पूरन राम, चारु पंत, प्रियंका पंत, प्रदीप बोरा, खड़क लाल शाह, किशन लाल शाह (पूर्व मंडल अध्यक्ष), दयाल कुमार, केशर राम, हरीश राम, नीरज महरा, बलवंत महरा, दान सिंह कठायत, वीरेंद्र महरा, नवीन महरा, राहुल कुमार, अजय कुमार, जिला पंचायत सदस्य उडियारी श्री ललित कार्की जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुंदर महरा जी, बूथ अध्यक्ष क्योराली महिपाल खाती जी, मंडल कोषाध्यक्ष भवानी प्रसाद टम्टा, नगर बेरीनाग सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित समस्त सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा