दो माह से लापता युवती का मामला, गुमशुदगी से अपहरण में बदला

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


देहरादून। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र से एक 22 वर्षीय युवती के दो माह से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन के बावजूद युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर जांच तेज कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर देकर अवगत कराया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी 30 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों ने रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


कोतवाल ने बताया कि पहले युवती की गुमशुदगी दर्ज की गई थी, लेकिन लंबे समय तक कोई जानकारी न मिलने के कारण अब इसे अपहरण के मामले में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस संभावित स्थानों पर तलाश के साथ ही सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119