घने कोहरे में दो डंपर आपस में भिड़े, बड़ा हादसा टला
काशीपुर। क्षेत्र में घने कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता कम होने से हादसों का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार देर रात आईआईएम के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जहां दो डंपर आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और दोनों वाहन चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, घने कोहरे के कारण सामने का दृश्य स्पष्ट नहीं था। इसी दौरान एक डंपर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दूसरे डंपर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्सों को नुकसान पहुंचा।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और वाहन स्वामियों के बीच बातचीत हुई। वाहन स्वामी पप्पू पुत्र बाबूराम निवासी रामपुर ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझदारी दिखाते हुए पुलिस कार्रवाई के बजाय आपसी सहमति से मामला निपटा लिया।
कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी चंदन बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना की कोई औपचारिक सूचना चौकी तक नहीं पहुंची थी। हालांकि जानकारी मिली थी कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि कोहरे के दौरान गति नियंत्रित रखें और फॉग लाइट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल