अमर शहीद नर सिंह धानक को जयंती पर दी गई श्रद्धाजंलि-
अल्मोड़ा 13 फरवरी । अमर शहीद नर सिंह धानक का 125वां जन्मदिन उनके पैतृक गांव चौकुना में मनाया गया। नर सिंह धानक स्मृति भवन सभागार में उनकी प्रतिमा के सामने दीप जलाकर, पुष्प अर्पित किए गए। धानक आजादी की लड़ाई के दौरान ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेते समय शहीद हो गए थे। ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े नर सिंह बचपन से ही आजादी के आंदोलनों में भाग लिया करते थे। गांव के लोगो का कहना है कि सरकार शहीद के गांव की उपेक्षा कर रही है। शहीद धानक के गांव मे उनकी मुर्ति व भवन नही बन पाया है। अमर शहीद नर सिंह के भाई भवान सिंह धानक, हर सिंह, पान सिंह, प्रताप सिंह युवक मंगल दल के सचिव राजेन्द्र सिंह धानक, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह धानक, युवक मंगल दल सैनोली के अध्यक्ष जगदीश सिंह नेगी सहित अन्य लोगो ने दीप जलाकर शहीद को श्रद्धांजली अर्पित की। नर सिंह धानक का जन्म 12 फरवरी 1897 में ग्राम पंचायत चौकुना में एक सामान्य परिवार मे हुआ था। पिता का नाम भयौराज सिंह और माता का नाम मोतिया देवी थी। शहीद के घर मे एकमात्र पुत्री थी। 25 अगस्त 1942 को धामदेव नामक स्थान पर अंग्रेजों से लोहा लेते समय शहीद हो गये थे।
अपनी 45 साल की उम्र में ही देश को अपना जीवन समर्पित कर गयें। हर वर्ष उनके पैतृक गांव चौकुना मे उनकी जयन्ती 12 फरवरी को धूमधाम से मनाई जाती थी। इस इस वर्ष आचार संहिता और कोविड 19 को देखते हुए गांव के लोगों ने इसे संक्षिप्त मे मनाया। अमर शहीद नर सिंह धानक की जयन्ती के मौके पर श्रद्धांजली अर्पित करने कोई भी राजनेता नही पहुंचा। गांव के लोगो ने पूरे गांव मे मिष्ठान विवरण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी, लीला देवी, महेंद्र सिंह बोरा, बालम सिंह, देवेन्द्र सिंह, जीत सिंह, जानकी देवी, तुलसी देवी, जीवन्ती देवी, मदन सिंह, जमन सिंह, ललित सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे