लालकुआं के संग्राम में किसके सिर होगा ताज – कल होगा मतदान- जनता करेगी फैसला-
प्रत्याशी दिल में बना चुके हैं, अपने नेता की छवि-
ईश्वरी दत्त भट्ट
मोटाहल्दू(नैनीताल)। लालकुआं विधानसभा सीट उत्तराखंड की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। इस सीट पर कांग्रेस चुनाव संचालन की कमान संभाल रहे कांग्रेस के स्टार प्रचारक हरीश रावत खुद मैदान में डटे हुए हैं। यहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार लालकुआं विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। वर्ष 2012 में अस्तित्व में आई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे हरीश चन्द्र दुर्गापाल ने प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी नवीन दुम्का को 8848 मतों के अंतर से हराया था। जैसे ही हरीश चन्द्र दुर्गापाल चुनाव जीते तो उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इस दौरान उनको कांग्रेस ने सम्मान देकर उद्योग मंत्री, दुग्ध विकास, श्रम आदि कई महत्वपूर्ण विभाग में मंत्री बनाया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य भी किए। लेकिन वर्ष 2017 में विकास कार्य करने के बाद उन्हें मोदी लहर के चलते भाजपा के प्रत्याशी नवीन दुम्का से 27108के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस बार 2022 के चुनाव में कांग्रेस ने संध्या डालाकोटी को टिकट दिया तो कांगे्रस में बगावत शुरू हो गई। यहां तक कि कई कांग्रेसी निर्दलीय चुनाव लडऩे की घोषणा कर चुके थे। वहीं भाजपा ने सीटिंग विधायक का टिकट काटकर जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन सिंह बिष्ट को दे दिया। जिससे कांगे्रस में खलबली मची और उन्हें लगा कि यहां से कांग्रेस मजबूत स्थिति में नहीं है तो कांग्रेस ने सीएम के चेहरे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को खड़ा कर दिया।
जैसे ही रावत विधान सभा क्षेत्र पहुंचे तो उन्होंने बगावत पर उतरे कुछ लोगों को तो मना लिया, लेकिन वह टिकट कटने से नाराज संध्या डालाकोटी को मनाने में असफल रहे। जिससे संध्या ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। वहीं भाजपा से टिकट के दावेदार पूर्व चेयरमैन पवन चौहान भी भाजपा से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। सभी प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी के जीत के दावे कर रहे हैं। ऊंट किस करवट बैठगा और किसके सिर होगा ताज, यह अहम फैसला जनता को करना है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न