बिग ब्रेकिंग…सिलेंडर से लदा ट्रक नदी में गिरा, दो की मौत
अल्मोड़ा। जनपद के सेराघाट क्षेत्र में सिलेंडर से लदा एक ट्रक नदी में गिर गया। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार देर शाम एलपीजी सिलिंडर लेकर हल्द्वानी से बेरीनाग की ओर जा रहा ट्रक संख्या- यूके 04 सीबी-3110 अल्मोड़ा-सेराघाट सड़क में मंगलता से आगे टानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर जैगन नदी में गिर गया। ट्रक में लदे सभी सिलेंडर खाई और नदी में बिखर गए।
ग्राम प्रहरी की सूचना के बाद धौलछीना थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। खाई में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर अचेत अवस्था में पड़े थे। आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से दोनों को सीएचसी धौलछीना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने बताया कि चालक की पहचान हरीश चंद्र बिष्ट पुत्र परी सिंह निवासी कपकोट बागेश्वर के रूप में हुई है तथा परिचालक की पहचान दीपक दानू पुत्र चामू दानू, निवासी कर्मी, कपकोट बागेश्वर के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और पंचायतनामा की कार्यवाही की गई। शवों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही चल रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी
दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित
uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता