खटीमा में तुषार हत्याकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही मुठभेड़ में पकड़ा गया

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। तुषार हत्याकांड में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद दो सह आरोपियों गुफरान और समीर को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद मुख्य हत्यारोपी हाशिम को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के कड़े निर्देशों पर गठित पुलिस टीमों ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की।

बताते चलें कि 12 दिसंबर की रात रोडवेज बस स्टेशन के सामने हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक तुषार शर्मा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी, जबकि सलमान और अभय उर्फ बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

घटना के संबंध में 13 दिसंबर को मृतक के पिता मनोज शर्मा, निवासी आश्रम पद्धति विद्यालय के पीछे वाली गली, की तहरीर पर पुलिस ने हाशिम, गुफरान, समीर, पप्पू चाय वाला, शहबाज और पप्पू चाय वाले के मझले बेटे के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 103(1), 109(1), 351(2), 352, 115(2), 3(5) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। 13 दिसंबर की देर रात मुखबिर की सूचना पर कस्बा झनकट स्थित ईंट भट्टे के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी हाशिम को गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय में पेश कर उपकारागार हल्द्वानी भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

इसके बाद 15 दिसंबर (सोमवार) को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्या में नामजद

गुफरान (20) पुत्र मोहम्मद सद्दीक उर्फ पप्पू चाय वाला, निवासी वार्ड नंबर-10 गोटिया

समीर उर्फ मैरी (19) पुत्र मोहम्मद यामीन, निवासी वार्ड नंबर-8 इस्लामनगर

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

को मजगमी पुल के पास, सितारगंज रोड से गिरफ्तार किया।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही मामले में शामिल सभी आरोपियों की चल व अचल संपत्तियों की गहन जांच भी की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119