काठगोदाम में नशे में वाहन चलाने पर दो गिरफ्तार -वाहन सीज
नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम क्षेत्र में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चला रहे दो चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में 30 जनवरी 2026 को थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मल्ला गेट चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान नशे में वाहन चलाते पाए गए
हर्षित जोशी पुत्र हेमचंद जोशी, निवासी हिम्मतपुर मोटाहल्दू, बेरी पड़ाव, लालकुआं, वाहन कार संख्या UK04 AH 6833, सुमित परिहार पुत्र जीवन सिंह परिहार, निवासी मुझौली, रानीखेत, अल्मोड़ा, वाहन बुलेट संख्या UK01D-9941 को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल प्रताप गडिया एवं कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल